70वीं बीपीएससी में बीडीओ बने जतिन उपाध्याय का सम्मान
कटिहार जिले के रोशना निवासी जतिन उपाध्याय के 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 806वीं रैंक हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होने पर सम्मान समारोह जैसा माहौल रहा। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो. सउद आलम उनके आवास पहुंचे और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जतिन की सफलता पूरे प्राणपुर विधानसभा और जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर पत्रकार एमके खान ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं जनसेवा से परिपूर्ण भविष्य की कामना की।