➡️आज दिनांक 13.07.2026 को होमगार्ड्स पदों पर भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा पुलिस लाइन स्थित दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया।
✅निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित संचालन का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।