द्रंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री पूर्ण चन्द ठाकुर जी आज हनोगी एवं डयोड क्षेत्र में NHAI अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। टनल के संचालन के बाद बंद किए गए बाहरी सड़क मार्ग को पुनः चालू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।
जनता की सुविधा, आवागमन और स्थानीय हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
इस दौरान भाजपा जिला मंडी उपाध्यक्ष श्री शेर सिंह ठाकुर जी, देवरी पंचायत प्रधान श्री तुलसी राम जी एवं स्नोर मंडल महामंत्री श्री लीला प्रकाश ठाकुर जी उपस्थित रहे।💐🙏
Mandi, Mandi | Oct 1, 2026