पटना के रामजीचक, बाटागंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने क्लासरूम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठकर बातचीत की और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि PTM का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करना, शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद से बच्चों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अगले वर्ष से सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित चित्र प्रतियोगिता का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंत्री रामकृपाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।