#सोशल मीडिया पर एक युवती का सिर मुंडवाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "POV: मेरी मां ने मेरी शादी तय कर दी।" युवती की पहचान कीर्तन मेनन के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, उसने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिर मुंडवाने के पीछे असली वजह क्या थी। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे शादी के दबाव के खिलाफ एक प्रतीकात्मक कदम माना। हालांकि, कीर्तना ने इस बारे में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है। यह साफ नहीं है कि सिर मुंडवाने का कारण वास्तव में शादी का विरोध था या फिर इसके पीछे कोई धार्मिक वजह, सामाजिक कारण या कोई अन्य उद्देश्य था। बावजूद इसके, वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
#breakingnewswala #NewsUpdate #BNWTV