अतरौलिया में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भरा जोश।
मदियापार मोड़ से दो किलोमीटर पैदल मार्च कर पहुंचे कार्यक्रम स्थल, कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।
निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राजनीतिक ताकत का आधार है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी अपने लक्ष्य तक पहुंचेगी। सम्मेलन से पहले कैबिनेट मंत्री का मदियापार मोड़ पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. संजय निषाद कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए अतरौलिया स्थित मनोज मैरिज हॉल पहुंचे, जहां सम्मेलन आयोजित हुआ।