#महोबा - IGRS पोर्टल पर प्राप्त राजस्व भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों के विशेष अभियान के अंतर्गत आज तहसील कुलपहाड़ में 6 शिकायतों का मौके पर सफल निस्तारण कराया गया ।
🔹 ग्राम बग़वाहा: लगभग 35 वर्ष पुराने राजस्व अभिलेख त्रुटि संबंधी प्रकरण का SDM द्वारा, लेखपाल एवं भूमि प्रबंधन समिति (LMC) से तथ्यात्मक सत्यापन कराकर विधिसम्मत प्रक्रिया से अभिलेख संशोधित कराया गया एवं 35 वर्ष पुरानी समस्या का एक दिन में समाधान करते हुए मौके पर ही नागरिक को संशोधित खतौनी सौंपी गई।
🔹 ग्राम अजनर व लोधीपुरा: स्थलीय निरीक्षण और आपसी समझौते के आधार पर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान किया गया, दोनों पक्ष पूर्णतः संतुष्ट है।
🔹 ग्राम उमरई, अलीपुरा एवं टोलपांतर:- राजस्व व पुलिस टीम द्वारा भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का मौके पर संतुष्टि के आधार पर पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराया गया।
#mahoba #kulpahad #kisan #upnews
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026