मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है। विधानसभा के मानसून सत्र के बाद कैबिनेट में फेरबदल के संकेत मिले हैं। खबर अनुसार 5-6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 7-8 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। सरकार इस बार युवा नेताओं पर खास फोकस कर सकती है, हालांकि अनुभवी चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। विंध्य क्षेत्र से भी बड़ी भागीदारी की चर्चा तेज है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक सीधी विधायक रीति पाठक और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को कैबिनेट में शामिल किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
#MPnews #CMMohanYadav #breakingnews #MLAPradeepPatel #mlaritiPathak #mauganjnews #Sidhinews #minister #thevindhya