गिरिडीह: नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस की प्रगति पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए 14 जुलाई से सभी वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाने का आदेश दिया। उन्होंने बकायेदारों से नियमित संपर्क, शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रतिदिन समीक्षा करने पर जोर दिया। साथ ही ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण एवं नए लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।
#Giridih #GiridihNews #NagarNigam#giridihviews