सेवा संकल्प अभियान के केंद्रीय घटक सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जिले के पांच स्थानों पर 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए गए। जिले के बोलिया, मल्हारगढ़, तीतरोद, दुधाखेड़ी तथा धमनार में आयोजित शिविरों में 8 हजार 440 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 7 हजार से अधिक व्यक्तियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा 243 व्यक्तियों को लाभ प्रदान करने की समय सीमा दी गई।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026