Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पीर निगाहां से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी दड़ौली के पास हादसे का हुई शिकार, 12 घायल नंगल के साथ लगते गांव दड़ौली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी नाले में पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। सभी घायल नूरपुर बेदी क्षेत्र के गांव हयातपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाहा में माथा टेककर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दड़ौली के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे नाले में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के परिजनों में घटना के बाद चिंता का माहौल बना हुआ है। #SadakSuraksha #nangaldam #shrianandpursahib #roadaccidentnews #accident

Nangal, Rupnagar | Jun 4, 2026
पीर निगाहां से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी दड़ौली के पास हादसे का हुई शिकार, 12 घायल नंगल के साथ लगते गांव दड़ौली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी नाले में पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। सभी घायल नूरपुर बेदी क्षेत्र के गांव हयातपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाहा में माथा टेककर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दड़ौली के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे नाले में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के परिजनों में घटना के बाद चिंता का माहौल बना हुआ है। #SadakSuraksha #nangaldam #shrianandpursahib #roadaccidentnews #accident - Nangal News