बुनकर सेवा केन्द्र वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से भुट्टिको के सभागार में 12 वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस बडें हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें सैकडों बुनकरों व कर्मचारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व अध्यक्ष भुट्टिको सत्य प्रकाश ठाकुर ने वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से राष्ट्रीय हथकरधा के दिवस पर सभी बुनकरों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई व शुभकामनाएॅ दी। उन्होनें कहा कि हम बुनकर सेवा केन्द्र शमशी, भारत सरकार , वस्त्र मंत्रालय व राष्ट्रीय हैण्डलूम डवलपमैंट कारपोरेशन के बहुत आभारी है, जिन्होनें बहुत सी विकासात्मक योजनाए बुनकरों के हित में शामिल की हैं, जिससे बुनकरों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। भुट्टिको के बुनकरों को सभा की ओर से बहुत से लाभ दियें जा रहे हैं जिनमें बुनकरों को छुट्टियाॅ , सेवानिवृती उपराॅत पैंशन , ग्रेज्यूटी राशि भविष्य निधि व ई.एस.आई.सी. जैसी सुविधाएं शामिल है। इसके लिये सभा की आत्मा स्व0 वेदराम ठाकुर द्वारा सभा को दी गई एक ठोस नींव है, जिसके कारण यह सव सम्भंव हो पाया है। भुट्टिको ने अन्र्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के आवार्ड प्रदान करती आ रही है, जिसकी आज एक अलग पहचान वनी हुई है। ठाकुर सत्य प्रकाश ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह, विकासायुक्त हथकरघा भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू तथा उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन सिंह चैहान का बुनकरों के लिए दिये जा रहे सहयोग के लिए विशेष आभार व धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भुट्टिको के उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक मण्डल के सदस्य मदन लाल, आत्मा राम, ईन्द्रा देवी, जोगध्यान मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक किशन चन्द, दिनेश ठाकुर, अनूज ठाकुर, कविता ठाकुर, ओम प्रकाश, मनी राम, मोहर सिंह, जयदेव, लेखराज, सुनील, गौरव, बहादुर सिंह, महेन्द्र सिह सहित सैंकड़ो बुनकर उपस्थित रहें।
भुट्टिको।
Kullu, Kullu | Aug 7, 2026