28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच SBI ने ग्राहकों को राहत दी है। SBI के मुताबिक, इन तीन दिनों में उसके ATM से पैसे निकालने पर कोई ATM शुल्क नहीं लगेगा। खास बात यह है कि इसका फायदा सिर्फ SBI ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि दूसरे बैंकों के ग्राहकों को भी मिलेगा। यानी PNB, Bank of Baroda, Indian Bank, Union Bank, Central Bank, HDFC Bank और Axis Bank समेत किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड से SBI ATM पर पैसे निकाले जा सकेंगे। सामान्य दिनों में दूसरे बैंक के ATM की तय मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद शुल्क लगता है। हड़ताल से पहले 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी खुले रहेंगे। UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।