BREAKING : एयरफोर्स से रिटायर्ड कपल निकले साइबर ठगी के मास्टरमाइंड! 91 शिकायतों के बाद मधुबनी पुलिस ने दबोचा.............
बिहार के मधुबनी जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में एयरफोर्स से सेवानिवृत्त एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि दोनों संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े थे और समूह लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के बैंक खातों का इस्तेमाल करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी में करते थे.
#BiharNews
#cybercrime
#madhubani
#BiharPolice