Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

रांची से इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुजारी आरती करते-करते अचानक जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना राजधानी के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी (रोड नंबर 9) की है। यहां रविवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रजनी कांत मिश्रा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे रोज की तरह आरती कर रहे थे। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज रहा था, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे पूजा स्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़े। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आचार्य रजनी कांत मिश्रा नियमित रूप से संध्या आरती कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे सीधे जमीन पर गिर गए। इस घटना से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया और लोग घबराकर उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Namkum, Ranchi | Jul 14, 2026