गिरिडीह: झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (JHAROTEF) की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में MACP, शिशु शिक्षण भत्ता, 62 वर्ष सेवा विस्तार, परिवहन भत्ता समेत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। संगठन ने "संवाद, समन्वय और संघर्ष" की नीति के तहत 5 जुलाई से 14 अगस्त तक समर्थन-पत्र और जनसंपर्क अभियान चलाने, 29 जुलाई से मुख्यमंत्री को पत्र भेजने तथा 5 सितंबर को राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया। मांगें पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास तक राज्य स्तरीय पदयात्रा की चेतावनी दी गई। बैठक में सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं और अधिक से अधिक सरकारी सेवकों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
#JHAROTEF #Baithak #MunnaPrasadKushwaha