सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, वित्तीय साक्षरता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, कथा वाचन और विज्ञान में प्रयोगात्मक शिक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के कई उपयोगी टिप्स साझा किए। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों में नई तकनीक, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। समापन अवसर पर सभी रिसोर्स पर्सन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।