सीतापुर: नैमिषारण्य पुलिस का एक्शन! जुआ खेलते 2 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी व गाड़ियां बरामद
सीतापुर: "अपराध पर अंकुश, अपराधियों पर प्रहार—सुरक्षित एवं भयमुक्त सीतापुर" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए थाना नैमिषारण्य पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे 02 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
🔹 मुख्य बिंदु:
गिरफ्तार अभियुक्त: देशराज (निवासी संदना) और विजय कुमार (निवासी मछरेहटा)।
बरामदगी: कुल ₹7,850 नकद, 05 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 02 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें।
पंजीकृत मुकदमा: थाना नैमिषारण्य में मु०अ०सं० 156/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeUpdate #SitapurNews #Naimisharanya #PoliceAction #LawAndOrder #UpPolice