गोरखपुर के सांसद रवि किशन अपने जन्मदिन के मौके पर 17 जुलाई को खोराबार स्थित तारा रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एक बड़े भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। रवि किशन ने कहा है कि इस बार गोरखपुर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बुलाया गया है और सभी को प्यार से भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी मेहमानों के लिए विशेष भोज रखा गया है। सांसद की टीम ने शहर और जिले के लोगों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में मजाकिया अंदाज में रवि किशन से पूछते रहे हैं कि उन्होंने जनता को कुछ खिलाया या नहीं।
[Gorakhpur, Kushinagar, Khabar, News, CM Yogi, Yogi Adityanat, BJP, Ravi Kishan]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP #kushinagar #RaviKishan