Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

अंतरराष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुईं मंडी की बहू प्रो. नीतिका कौशल, हिमाचल और उत्तराखंड का बढ़ाया मान शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. नीतिका कौशल सम्मानित डेली हिमाचल न्यूज़ - मंडी/देहरादून : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की बेटी एवं उत्तराखंड की बहू प्रो. नीतिका कौशल को शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित "आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान उन्हें देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "एआई इनोवेशन्स इन हेल्थ केयर : शेपिंग द फ्यूचर ऑफ विकसित भारत-2047" के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन सोसायटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च (SHER) द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक व शोध संस्थानों के सहयोग से किया गया था। मूल रूप से मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की निवासी प्रो. नीतिका कौशल, तरुणा कौशल और महेश कौशल की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वे नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। प्रो. कौशल के नेतृत्व में संस्थान शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, छात्र विकास और नवाचार के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बाल स्वास्थ्य नर्सिंग की विशेषज्ञ प्रो. कौशल ने किशोर स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली संबंधी रोगों और सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें पूर्व में भी ग्लोबल वूमेन आइकॉन्स अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अचीवर्स प्राइड अवार्ड, देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, वूमेन लीडरशिप इन हेल्थकेयर एजुकेशन अवार्ड, बेस्ट टीचर अवार्ड तथा वूमेन इंस्पिरेशन अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. नीतिका कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, अनुसंधान और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रो. नीतिका कौशल की इस उपलब्धि पर मंडी के बल्ह क्षेत्र सहित देहरादून में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे दोनों राज्यों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। Daily Himachal News Dhn24×7 Dhn24×7 Daily Himachal News #himachalpradesh #MandiNews

Sundarnagar, Mandi | Jun 21, 2026

MORE NEWS