पकड़ा गया सीसीटीवी वाला मोटरसाइकिल चोर पब्लिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
मिर्जापुर कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल डिग्गी राजकीय गांधी उद्यान के बाहर से 2 दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को आज पब्लिक ने पार्क में ही पकड़ लिया । चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और आज पब्लिक ने उसी के आधार पर उसको पार्क में पकड़ लिया उसके जेब से मोटरसाइकिल की चाभी भी बरामद हुई है । शायद वह फिर किसी बाइक की चोरी की फिराक में था कि उसके पहले ही पब्लिक के हाथ लग गया मजे की बात यह थी की चोरी वाले दिन जो कपड़ा उसने पहना था आज भी वही कपड़ा पहन कर आया हुआ था