गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्डा पंचायत के पांडेयडीह गांव में एक युवक का श,व कुएं से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मंटु कुमार साव (पिता रामचन्द्र साव) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंटु शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार को परिजनों ने गावां थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। रविवार सुबह कुएं में श,व होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से श,व को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
#gawan #maldapanchayat #pandeydih #missing