
बड़ा गांव में श्रद्धेय नेताजी की पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन
सांसद उत्कर्ष वर्मा ने 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा, प्रीतिंदर सिंह कक्कू ने पलिया विधानसभा में विकास कार्यों पर उठाए सवाल
पलिया कलां (खीरी)। ग्राम बड़ा गांव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम में खीरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद उत्कर्ष वर्मा, पलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू और अशोक वर्मा सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में बड़ी लहर बन रही है, जो 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने बाढ़ की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में बाढ़ प्रभावित जनता की समस्याओं को उठाया था। इसके बाद बाढ़ राहत के लिए स्वीकृत बजट का इस्तेमाल किस प्रकार हुआ, यह जनता जानना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से 2027 में समाजवादी पार्टी के विधायक चुनने और सपा की सरकार बनाने की अपील की।
पलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में हुए विकास कार्यों का आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं, लेकिन जनता को यह जानने का अधिकार है कि क्षेत्र में वास्तव में कितना विकास हुआ है।
सपा के जिला सचिव अताउर रहमान खान ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में लोगों को अपने काम कराने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया जाएगा और पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया।
दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
कार्यक्रम के दौरान सपा जिला सचिव अताउर रहमान खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों में शिवेक सिंह, किशन कुमार, रजनीश कुमार, अवनीश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, इंद्र कुमार, अवनीश चौहान, राहुल कुमार, अनुराग सिंह, सुमित सिंह, पप्पू यादव, शोभित यादव, अनुज, शिवम मिश्रा, रजनीश, विशाल, विपिन, अमन कुमार, आलोक और आदेश राज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विधानसभा सचिव शिबू खान, विधानसभा उपाध्यक्ष आजम खान, विधानसभा सचिव गौतम यादव, छात्रसभा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र, जिला सचिव यूथ ब्रिगेड सुनील कुमार, सपा युवा नेता अनीस, एडवोकेट नजीम, शेर खान, विधानसभा महामंत्री छात्रसभा हिमांशु यादव और वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमिन सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा साथियों का योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
#dineshkhbar #sunrisetelevsion #highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #LakhimpurKheri