पांच लाख नौकरियों का वादा, आउटसोर्स पर भर्ती का आरोप : बिक्रम ठाकुर #कांगड़ालाइव #dehra
विधानसभा में रोजगार एवं बेरोजगारी पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर युवाओं से किए रोजगार के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्षों में पांच लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन नियमित भर्तियों के बजाय सरकार आउटसोर्स और कम मानदेय वाली नौकरियों के सहारे चल रही है।
बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक होने का दावा करते हुए कहा कि उद्योगों के कमजोर माहौल से रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार के जवाब का हवाला देते हुए 115 औद्योगिक इकाइयों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने 414 टीजीटी आर्ट्स अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने, पेपर लीक मामलों में कार्रवाई और नियमित भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग की। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का युवा आश्वासन नहीं, स्थायी और सम्मानजनक रोजगार चाहता है।
Kangra, Kangra | Sep 3, 2026