
📢 सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | बड़ी खबर
बायोमेट्रिक उपस्थिति अब अनिवार्य, उसी के आधार पर बनेगा वेतन बिल : डीएम रिची पाण्डेय
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 100% बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला स्थापना प्रशाखा की ओर से सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
निर्देश के अनुसार अब सभी सरकारी कर्मियों को निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। देर से कार्यालय आने या समय से पहले जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विलंब अवधि का समायोजन अवकाश से किया जाएगा, जबकि अवकाश उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित अवधि के वेतन में कटौती की जाएगी।
डीएम ने सभी डीडीओ को अपने-अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि वेतन बिल भी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर तैयार किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जहां मशीन उपलब्ध नहीं है या खराब है, वहां उसे तत्काल स्थापित या दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
#Hashtags:
#SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #DMRichiPandey #BiometricAttendance #BiharGovernment #GovernmentEmployees #SalaryBill #BiharNews #BreakingNews #HindiNews #SitamarhiNews #बायोमेट्रिक_उपस्थिति #सीतामढ़ी #बिहार_समाचार