Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

पोक्सो मामले में फरार चल रहा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पोठिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पोठिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय के नेतृत्व में मिली सफलता पोठिया/किशनगंज: पोठिया थाना क्षेत्र के खड़ाबड़ी गांव से जुड़े नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पोठिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अमजेद, पिता अली हुसैन, निवासी खड़ाबड़ी, थाना पोठिया, जिला किशनगंज को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना कांड संख्या 157/26 दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित पक्ष के आवेदन के अनुसार, 17 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पोठिया थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अमजेद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पोक्सो जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि पोठिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने तक पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Pothia, Kishanganj | Jun 20, 2026
पोक्सो मामले में फरार चल रहा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पोठिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पोठिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय के नेतृत्व में मिली सफलता पोठिया/किशनगंज: पोठिया थाना क्षेत्र के खड़ाबड़ी गांव से जुड़े नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पोठिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अमजेद, पिता अली हुसैन, निवासी खड़ाबड़ी, थाना पोठिया, जिला किशनगंज को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना कांड संख्या 157/26 दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित पक्ष के आवेदन के अनुसार, 17 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पोठिया थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अमजेद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पोक्सो जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि पोठिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष कैप्टेन संजय पाण्डेय लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने तक पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। - Pothia News