पटना - बाईपास थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर लूट-डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो बाइक और शराब भी जब्त की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर कार्रवाई की। एसडीपीओ पटना सिटी राजकिशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी है।
#Patna #Bypass #DoctorColony #PatnaCity #CrimeNews #PoliceAction #ArmsSeized #Bihar