🚨 ये हाईवे है या गोशाला? 🛣️🐄
टोल भी दो, हादसे का डर भी झेलो!
जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाटियावास टोल से रामपुरा पुलिया और खातियों की ढाणी तक सड़क पर घूम रहे बेसहारा गाय, बैल और सांड लगातार हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।
बुधवार सुबह भी कई पशु सड़क के बीच बैठे मिले, जिससे वाहन चालकों को अचानक रफ्तार धीमी करनी पड़ी। सवाल यह है कि जब लोग टोल टैक्स दे रहे हैं, तो क्या उन्हें सुरक्षित सफर का अधिकार नहीं?
कानून विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
❓ आपकी क्या राय है? क्या हाईवे से बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📢 पोस्ट शेयर करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक यह मुद्दा पहुंचे।
#JaipurSikarHighway #RoadSafety #TollPlaza #Rajasthan #Jhunjhunu #BreakingNews #YashdeepKhabar