विशुनपुरा थाना कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
विशुनपुरा: गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना पुलिस ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त दीपक भुईंया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक भुईंया, पिता हृदय नारायण भुईंया, निवासी डुमरा, थाना विंडमगंज, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Garhwa, Garhwa | Oct 21, 2026