(पटना, बिहटा रिपोर्टर :-कलीम अंसारी)
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के बिहटा-आरा NH 922 के सिकंदरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत होगी। जबकि बाइक पर सवार दो लोग बाल बाल बच गए। मृतक महिला की पहचान मनेर थानाक्षेत्र के हल्दी छपरा रामनगर गांव निवासी अनिल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतका सविता देवी अपनी बेटा और बहू के साथ अपने बाइक से आरा जा रही थी, तभी पीछे से आ रही हाइवा ट्रक ने पहले टक्कर मारा और टक्कर लगने के बाद बाइक सवार का संतुलन बिगड़ उसके बाद बाइक पर बैठी मृतक सविता देवी सड़क पर गिर गई। जिसे हाइवा ने कुचल दिया। जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर महिला की मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनाएं सूचना मिलने का स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।साथ ही हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है। #bihtapatna #RoadAccident #mautLadies #police
Maner, Patna | Jul 7, 2026