रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर हाईवे पर फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का जताया आभार
रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
चिंतन वर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को आयोजित जनता दरबार के दौरान उन्होंने अपने डेमी ऑफिशियल पत्र के माध्यम से रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं तथा स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क पार करने में आ रही कठिनाइयों से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को अवगत कराया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग भी रखी थी।
उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेत