
बुलंदशहर: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गवां गांव के जंगलों में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक जान मोहम्मद का रस्सी से बंधा और गला रेता हुआ शव पानी से भरे एक गड्ढे में मिला। शव मिलने से 400 मीटर दूर जंगल में ही मृतक का ऑटो भी खड़ा पाया गया।
मृतक के पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था और दो दिन पहले ही घर आया था। शनिवार सुबह वह बुकिंग होने की बात कहकर पिता का ऑटो लेकर बुलंदशहर के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
रविवार शाम परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश के दौरान पहले जंगल में ऑटो देखा। इसके बाद पास ही पानी से भरे गड्ढे में शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#BreakingNews #LatestUpdate #viralnews #news #TrendingNews #LiveUpdate #todaynews
Sasaram, Rohtas | Jul 13, 2026