#मध्यप्रदेश कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट कर रही है। भोपाल एयरपोर्ट से चार्टर्ड फ्लाइट में 38 विधायक समेत 75 लोग रवाना होने वाले हैं। विमान में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को उड़ान की अनुमति मिलने में करीब दो घंटे की देरी हुई। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए परमिशन देने से इनकार कर दिया था। वहीं, बाकी 22 विधायक रात की फ्लाइट से बेंगलुरु भेजे जाएंगे। #कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका है, इसलिए सभी विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। अब सभी की नजरें राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं।
#breakingnewswala #MPPolitics #RajyaSabhaElection #Congress #Bengaluru #MPNews
Indore, Indore | Jun 10, 2026