Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पूर्व निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को मीडिया संस्थान में किया सम्मानित, डॉ. पूनिया के कार्यकाल में 80 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्थान की लोकप्रियता को बढ़ाया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) द्वारा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा सहित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. पूनिया के नेतृत्व में हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रशिक्षण, शोध, मीडिया तथा छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उनके कार्यकाल में संस्थान द्वारा 80 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्थान की लोकप्रियता को बढ़ाया गया। प्रो. बिंदु शर्मा ने बताया कि प्रो. महा सिंह पूनिया के 1 वर्ष 4 माह के कार्यकाल में संस्थान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित मंचों पर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए तथा मीडिया, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। प्रो. पूनिया के कार्यकाल के दौरान विश्व रेडियो दिवस, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व प्रिंटिंग दिवस, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस, हिंदी पत्रकारिता दिवस, राष्ट्रीय प्रेस दिवस, अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस तथा नारद मुनि जयंती जैसे अनेक महत्वपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विद्यार्थियों के लिए संसद भवन, दिल्ली विधानसभा, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, राखीगढ़ी और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए गए, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। प्रो. पूनिया के नेतृत्व में संस्थान ने कई नई पहलें भी शुरू कीं। आईएमसी एंड एमटी का नया लोगो लॉन्च किया गया, विश्वविद्यालय न्यूज़लेटर को नई पहचान मिली तथा हरियाणवी भाषा में विशेष न्यूज़लेटर का प्रकाशन किया गया। रत्नावली-2025 के दौरान ‘हरियाणवी मीडिया चौपाल’ की स्थापना संस्थान की एक अभिनव पहल रही, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सराहा गया। इसी अवधि में विद्यार्थियों ने गीता जयंती महोत्सव और अन्य बड़े आयोजनों में लाइव कवरेज, पॉडकास्ट, फील्ड रिपोर्टिंग एवं डिजिटल कंटेंट निर्माण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि तब रही जब 9 जनवरी 2026 को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ‘अटल संचार भवन’ का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग क्षेत्र के उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने हेतु विभिन्न समझौते किए गए तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी अवसरों का विस्तार किया गया। प्रो. महा सिंह पूनिया के कार्यकाल में ‘रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान एवं पुरस्कार’, ‘केयू पॉडकास्ट’, ‘केयू न्यूज़’ और ‘केयू मीडिया चौपाल’ जैसी महत्वपूर्ण पहलें शुरू हुईं। 29 मई 2026 को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा इन मंचों का शुभारंभ किया गया, जिसने विश्वविद्यालय की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रो. महासिंह पूनिया ने मीडिया संस्थान का आभार व्यक्त किया और कहा कि आईएमसी एंड एमटी की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग को इन सफलताओं का आधार बताया तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप, असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा, असिस्टेंट प्रोफेसर आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, रितु, सुनिता, सचिन कुमार, राकेश कुमार, अमित जांगड़ा, अर्पणा, राहुल अरोड़ा, मोनिका दुआ एवं सुपरिडेंट गुलशन दुआ, डॉ. सतीेश राणा, जितेंद्र रोहिल्ला, नमिता, असिस्टेंट अनिल कुमार, प्रिति मैहरा, लालजी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, दिनेेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। The कुरुक्षेत्र Kurukshetra News कुरुक्षेत्र Kurukshetra University Kurukshetra

Thanesar, Kurukshetra | Jul 10, 2026

MORE NEWS

Thanesar, Kurukshetra | Jul 14, 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी व बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी की लाड़वा में प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी व बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी की लाड़वा में प्रेस वार्ता

Thanesar, Kurukshetra | Jul 14, 2026

आज कुरुक्षेत्र हल्का लाड़वा के गांव गुढ़ा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी व बाल कल्याण परिषद की उप-अध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा 'स्वच्छता ही सेवा, स्वागत अभियान' के तहत श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता, दोनों ही विकसित हरियाणा, विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर अपने गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

आज कुरुक्षेत्र हल्का लाड़वा के गांव गुढ़ा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी व बाल कल्याण परिषद की उप-अध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा 'स्वच्छता ही सेवा, स्वागत अभियान' के तहत श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता, दोनों ही विकसित हरियाणा, विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर अपने गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 14, 2026

पूर्व निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को मीडिया संस्थान में किया सम्मानित, डॉ. पूनिया के कार्यकाल में 80 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्थान की लोकप्रियता को बढ़ाया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) द्वारा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा सहित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. पूनिया के नेतृत्व में हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रशिक्षण, शोध, मीडिया तथा छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उनके कार्यकाल में संस्थान द्वारा 80 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्थान की लोकप्रियता को बढ़ाया गया। प्रो. बिंदु शर्मा ने बताया कि प्रो. महा सिंह पूनिया के 1 वर्ष 4 माह के कार्यकाल में संस्थान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित मंचों पर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए तथा मीडिया, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। प्रो. पूनिया के कार्यकाल के दौरान विश्व रेडियो दिवस, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व प्रिंटिंग दिवस, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस, हिंदी पत्रकारिता दिवस, राष्ट्रीय प्रेस दिवस, अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस तथा नारद मुनि जयंती जैसे अनेक महत्वपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विद्यार्थियों के लिए संसद भवन, दिल्ली विधानसभा, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, राखीगढ़ी और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए गए, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। प्रो. पूनिया के नेतृत्व में संस्थान ने कई नई पहलें भी शुरू कीं। आईएमसी एंड एमटी का नया लोगो लॉन्च किया गया, विश्वविद्यालय न्यूज़लेटर को नई पहचान मिली तथा हरियाणवी भाषा में विशेष न्यूज़लेटर का प्रकाशन किया गया। रत्नावली-2025 के दौरान ‘हरियाणवी मीडिया चौपाल’ की स्थापना संस्थान की एक अभिनव पहल रही, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सराहा गया। इसी अवधि में विद्यार्थियों ने गीता जयंती महोत्सव और अन्य बड़े आयोजनों में लाइव कवरेज, पॉडकास्ट, फील्ड रिपोर्टिंग एवं डिजिटल कंटेंट निर्माण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि तब रही जब 9 जनवरी 2026 को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ‘अटल संचार भवन’ का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग क्षेत्र के उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने हेतु विभिन्न समझौते किए गए तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी अवसरों का विस्तार किया गया। प्रो. महा सिंह पूनिया के कार्यकाल में ‘रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान एवं पुरस्कार’, ‘केयू पॉडकास्ट’, ‘केयू न्यूज़’ और ‘केयू मीडिया चौपाल’ जैसी महत्वपूर्ण पहलें शुरू हुईं। 29 मई 2026 को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा इन मंचों का शुभारंभ किया गया, जिसने विश्वविद्यालय की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रो. महासिंह पूनिया ने मीडिया संस्थान का आभार व्यक्त किया और कहा कि आईएमसी एंड एमटी की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग को इन सफलताओं का आधार बताया तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप, असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा, असिस्टेंट प्रोफेसर आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, रितु, सुनिता, सचिन कुमार, राकेश कुमार, अमित जांगड़ा, अर्पणा, राहुल अरोड़ा, मोनिका दुआ एवं सुपरिडेंट गुलशन दुआ, डॉ. सतीेश राणा, जितेंद्र रोहिल्ला, नमिता, असिस्टेंट अनिल कुमार, प्रिति मैहरा, लालजी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, दिनेेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। The कुरुक्षेत्र Kurukshetra News कुरुक्षेत्र Kurukshetra University Kurukshetra - Thanesar News