बहुत-बहुत धन्यवाद कलेक्टर साहब। 🙏
आपकी सक्रिय कार्यशैली और जनहित के प्रति संवेदनशीलता सराहनीय है।आपसे विनम्र अनुरोध है कि सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला, खरपटा, भनिगवां, का भी निरीक्षण करने की कृपा करें। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर गंभीर शिकायतें उठाई जा रही हैं। यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई संभव होगी। आशा है कि ग्रामीणों की इस मांग पर भी आपका ध्यान अवश्य जाएगा।
सादर।
Collector Rewa Rewa Commissioner
Jawa, Rewa | Jul 11, 2026