मेहना खेड़ा में सीआईए की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल व चार कारतूस के साथ युवक दबोचा।
(सिरसा संदेश)
सिरसा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मेहना खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और नाकाबंदी के दौरान रानियां से गांव मेहना खेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल और चार जिं
Sirsa, Sirsa | Jul 29, 2026