बिसाऊ कस्बे की अक्षुण्ण सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध मूक रामलीला के आगामी मंचन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में मूक रामलीला के संरक्षक कमल पोद्दार गुरुवार को बिसाऊ पहुंचे और रामलीला मंचन की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर पोद्दार ने एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, मंत्री गोपी किशन पारीक एवं कोषाध्यक्ष प्रीतम दाधीच सहित कमेटी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पोद्दार ने रामलीला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिसाऊ की मूक रामलीला देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
गौरतलब है कि बिसाऊ की ऐतिहासिक मूक रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसे लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
#tharkiawaazajay #bissau #ramlila #ramleela #historical
Churu, Churu | Oct 1, 2026