महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, जच्चा बच्चा सुरक्षित
किशनगंज: A.S Hospital किशनगंज में आज एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जच्चा और चारों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। डॉक्टरों और नर्सों की टीम की देखरेख में डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चार बच्चों के जन्म की खबर सुनकर परिजनों और अस्पताल में खुशी का माहौल है। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चों की स्थिति स्थिर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
#Kishanganj #healthcare #bihar #NewsUpdate #LocalNews Bolta Kishanganj News