अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद कमजाेर पड़ी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) महाराष्ट्र में अपने संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस मैं अब 'एकच वादा, अजित दादा' की जगह 'वहिनी (भाभी) हैं ना' के नारे के साथ डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार पार्टी की मुख्य चेहरा बनेंगी। नई योजना के तहत सुनेत्रा की राज्य भर में सक्रियता बढ़ाई जाएगी। 'एकच वादा, अजित दादा' नारा लंबे समय तक अजीत पवार के समर्थकों की पहचान रहा है। सूत्रों की मानें तो जनसुराज के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर एनसीपी के मेकओवर की तैयारी कर ली है।
Vasai, Palghar | Sep 17, 2026