गिरिडीह: राज्य सरकार की ओर से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार को +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह में ₹1.27 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। मंत्री सुदीव्य कुमार ने नव निर्मित विद्यालय भवन, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने को प्राथमिकता दे रही है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि एनआरईपी के माध्यम से महज पांच माह में ₹97.19 लाख की लागत से पांच कक्षों, बरामदे और शौचालय युक्त नए विद्यालय भवन का निर्माण पूरा किया गया। इसके अलावा ₹12.53 लाख की लागत से पीसीसी पथ और ₹17.50 लाख की लागत से पेभर ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई मजबूती मिलेगी।
#Giridihviews #GiridihNews #SudivyaKumar #Education #SchoolInfrastructure #JharkhandNews #PlusTwoSchool #Development #NREP #Giridih