उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में आई दरार, 3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर जांच के आदेश जारी
#Munger-Mirzachowki four-lane: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क चालू होने से पहले ही घोरघट और गनगनिया के बीच बीच से फट गई है. 3792 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में दरार आने और मिट्टी खिसकने से काम की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एनएचएआई ने इसकी तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं.