
बेगूसराय सदर अस्पताल के PICU वार्ड में बड़ी लापरवाही!
बेगूसराय: सदर अस्पताल के PICU (पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड से सामने आई तस्वीरों ने अस्पताल की साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मरीजों को ब्लड चढ़ाने के बाद उपयोग की गई रक्त थैलियां कई दिनों तक वार्ड में ही लटकती रहती हैं।
जानकारों के अनुसार, उपयोग के बाद ब्लड बैग और मेडिकल वेस्ट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तुरंत हटाया जाना चाहिए। लेकिन यदि यह कई दिनों तक वार्ड में पड़ा रहे तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे अन्य मरीजों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि PICU जैसे संवेदनशील वार्ड में ऐसी लापरवाही चिंताजनक है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है।
मांग उठी है कि बेगूसराय के सिविल सर्जन स्वयं PICU वार्ड का निरीक्षण करें तथा यदि लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
📌 आपकी क्या राय है? क्या PICU जैसे वार्ड में इस तरह की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही नहीं है?
कमेंट करके अपनी राय जरूर दें।
#Begusarai #SadarHospital #PICU #HealthNews #BiharNews #BegusaraiNews #HospitalNegligence #BreakingNews #BiharManch #NewsOfBegusarai