Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला बड़ा समर्थन, राष्ट्रीय किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने हरिराम बाना को सौंपा समर्थन पत्र 5 अगस्त के जनांदोलन को भी दिया समर्थन, हरिराम बाना बोले—यह संघर्ष दलगत राजनीति से परे, जनता की जान बचाने की लड़ाई श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में जारी आंदोलन को गुरुवार को राष्ट्रीय किसान संघ एवं जीव रक्षा संस्था का समर्थन मिला। संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां एवं संघ के तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा ने कांग्रेस नेता हरिराम बाना को समर्थन पत्र सौंपते हुए आगामी 5 अगस्त को प्रस्तावित जनांदोलन को भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान हरिराम बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ट्रोमा सेंटर अब क्षेत्र की सबसे बड़ी और जरूरी मांग बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी दल या राजनीति का नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का संघर्ष है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी चाहिए। जीव रक्षा संस्था अध्यक्ष मोखराम धारणियां ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रोमा सेंटर बेहद आवश्यक है। इस जनहित के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी को संवेदनशीलता के साथ आवाज बुलंद करनी चाहिए। वहीं गुमानाराम गोदारा ने कहा कि ट्रोमा सेंटर आज क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन चुका है और इसके लिए जनता को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। इस अवसर पर दिनेश पिलानियां, मोहसिन खान, विक्रम प्रजापत, बीरबल राम साईं, राजपाल डेलू सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Sridungargarh, Bikaner | Jul 23, 2026
ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला बड़ा समर्थन, राष्ट्रीय किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने हरिराम बाना को सौंपा समर्थन पत्र 5 अगस्त के जनांदोलन को भी दिया समर्थन, हरिराम बाना बोले—यह संघर्ष दलगत राजनीति से परे, जनता की जान बचाने की लड़ाई श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में जारी आंदोलन को गुरुवार को राष्ट्रीय किसान संघ एवं जीव रक्षा संस्था का समर्थन मिला। संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां एवं संघ के तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा ने कांग्रेस नेता हरिराम बाना को समर्थन पत्र सौंपते हुए आगामी 5 अगस्त को प्रस्तावित जनांदोलन को भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान हरिराम बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ट्रोमा सेंटर अब क्षेत्र की सबसे बड़ी और जरूरी मांग बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी दल या राजनीति का नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का संघर्ष है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी चाहिए। जीव रक्षा संस्था अध्यक्ष मोखराम धारणियां ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रोमा सेंटर बेहद आवश्यक है। इस जनहित के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी को संवेदनशीलता के साथ आवाज बुलंद करनी चाहिए। वहीं गुमानाराम गोदारा ने कहा कि ट्रोमा सेंटर आज क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन चुका है और इसके लिए जनता को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। इस अवसर पर दिनेश पिलानियां, मोहसिन खान, विक्रम प्रजापत, बीरबल राम साईं, राजपाल डेलू सहित अनेक युवा मौजूद रहे। - Sridungargarh News