खानपुर में आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत, अब दर्द और लकवा मरीजों को मिलेगा विशेष उपचार.
समस्तीपुर जिले के खानपुर स्थित मॉडर्न फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर में हड्डी, नस, जोड़ एवं मांसपेशियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का आधुनिक तकनीक से उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र में कमर दर्द, गर्दन दर्द, साइटिका, लकवा, गठिया, घुटनों का दर्द, ऑपरेशन के बाद की समस्याएं, नस दबना, लिगामेंट इंजरी, बच्चों की जन्मजात विकलांगता सहित कई रोगों का फिजियोथेरेपी के माध्यम से इलाज किया जाता है।
यहां अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार (पी.टी.) एवं डॉ. राजकुमार (पी.टी.) मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान कर रहे हैं। सेंटर का उद्देश्य मरीजों को बिना सर्जरी और दवाओं पर अत्यधिक निर्भरता के दर्द से राहत दिलाना और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करना है।
#ModernPhysiotherapy #RehabCentre #Samastipur #Physiotherapy #PainRelief #BackPain #NeckPain #Sciatica #ParalysisTreatment #JointPain #HealthCare #Bihar #StreamBihar