
#Balotra: बालोतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।
पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक बरामद।
02 मुलजिम कृष्णलाल उर्फ सोनू व जसवंत उर्फ जुगनु गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं शराब तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरविजन में श्री किरन कुमार निपु. थानाधिकारी मण्डली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पजांब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त कर 02 मुलजिमान कृष्णलाल उर्फ सोनू व जसवंत उर्फ जुगनु को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- ज्ञात रहे कि दिनांक 27.07.2026 को दौराने नाकाबंदी मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी मण्डली श्री किरण कुमार निपु. मय पुलिस जाब्ता द्वारा अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध 10 चक्का ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर के कुल 350 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें 60 कार्टन कैन बडवाइजर मैग्नम बीयर, 85 कार्टन रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब की बोतलें, 60 कार्टन रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के पव्वे, 80 कार्टन रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की बोतलें तथा 65 कार्टन रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब के पव्वे शामिल थे। सभी कार्टनों पर "FOR SALE IN PUNJAB ONLY" अंकित था।
मुलजिम कृष्णलाल उर्फ सोनू व जसवंत उर्फ जुगनू को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01. कृष्णलाल उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश, जाति नायक, उम्र 28 वर्ष, पेशा चालक, निवासी वार्ड संख्या 15, कुम्हारों का मोहल्ला, रावतसर, थाना रावतसर, जिला हनुमानगढ़।
02. जसवंत उर्फ जुगनु पुत्र साधुराम, जाति मेघवाल, उम्र 22 वर्ष, पेशा खलासी, निवासी वार्ड संख्या 15, सांसियों का मोहल्ला, रावतसर, थाना रावतसर, जिला हनुमानगढ़।
पुलिस टीमः-
01. श्री किरन कुमार निपु. थानाधिकारी मण्डली,
02. श्री महेन्द्रसिंह सउनि. थाना मण्डली,
03. श्री नरपतसिंह सउनि. थाना मण्डली,
04. श्री अभिषेक कुमार हैडकानि. 157 थाना मण्डली,
05. श्री बुलीदानसिंह कानि. 244 थाना मण्डली, (विशेष भूमिका)
06. श्री गोपालसिंह कानि. 105 थाना मण्डली,
07. श्री जयवीरसिंह कानि. 191 थाना मण्डली।
@policerajasthan
#BalotraPolice #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #PoliceAction