BREAKING NEWS | 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत!
अब यह लगभग साफ होता दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे।
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में जनगणना के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है। यूपी में जनगणना का मुख्य कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाएगा, जबकि 5 से 9 जनवरी तक रिविजनल राउंड रहेगा।
यानी जनगणना को लेकर चुनाव कार्यक्रम में संभावित बाधा काफी हद तक दूर हो गई है।
संभावित चुनावी टाइमलाइन:
📌 जनवरी 2027 — आचार संहिता
📌 फरवरी 2027 — मतदान
📌 मार्च 2027 — मतगणना और परिणाम
हालांकि अंतिम तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ही करेगा। अभी इसे संभावित चुनावी टाइमलाइन के तौर पर देखा जा रहा है।
मिशन 2027 की राजनीतिक तैयारियां अब और तेज होने के संकेत!
#BreakingNews #UPAssemblyElection2027 #UttarPradesh #UPElection2027 #Mission2027 #VidhanSabhaElection #Election2027