*कोल्हुआ शाह में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने ली सुरक्षा की शपथ*
*चील्ह, मिर्जापुर।* खंड विकास अधिकारी कोन शैलेंद्र सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी कोन ज्योतिमा सिंह के निर्देश पर रविवार को ग्राम पंचायत कोल्हुआ शाह में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान दस्सु यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता उपाध्याय, पूनम यादव, शिक्षा मित्र लल्लू प्रसाद यादव, सफाई कर्मचारी आनंद बिंदु, सोनू और समुदाय से सूर्य नारायण यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर पौधे लगाए और संकल्प लिया कि लगाए गए पेड़ों की देखभाल और सुरक्षा की जाएगी। उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिए।
बीडीओ और सीडीपीओ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने का संकल्प लिया।