
बेल्थरारोड में #सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, एमएलसी की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
#बलिया: #बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित कर आगामी चुनावी तैयारियों के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सीयर #ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में एमएलसी विच्छेलाल #राजभर ने नए सदस्यों को पीला गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता मानवेंद्र भारती ‘डिंपल’ रहे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के पार्टी से जुड़ने को क्षेत्र में सुभासपा के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनाथ राजभर ने की। इस दौरान एमएलसी विच्छेलाल राजभर, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, ई. प्रवीण प्रकाश, देवानंद भारती, सुग्रीव राजभर, रामचंद्र, डॉ. अरुण यादव, मिथिलेश राजभर समेत बड़ी संख्या में सुभासपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। सैकड़ों नए सदस्यों के शामिल होने से बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा की राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिलने के संकेत मिले।