गिरिडीह: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एमसीएच, चैताडीह में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने किया। 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान की थीम "जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल" रखी गई है। इस दौरान जिलेभर के स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
#Giridih #GiridihNews #WorldPopulationDay
#giridihviews