कानपुर देहात के चर्चित "बोतल बाबा" पर गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में संचालित एक आश्रम के संचालक और चर्चित "बोतल बाबा" उर्फ हरिओम यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाबा समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि भूत-प्रेत की बाधा दूर करने और समस्या का समाधान करने का झांसा देकर उससे 40 हजार रुपये वसूले गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसे आश्रम में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की गई और विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाबा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#KanpurDehat #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation